UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-July-2025: उत्तर प्रदेश में सावन के महीने में अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव या बाढ़ जैसे हालात भी देखने को मिल रहे हैं। यूपी में फिलहाल बारिश का दौर अभी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। आगामी तीन दिनों के बाद बारिश का सिलसिला थमने की संभावना जताई गई है।
यूपी का मौसम
यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं। साथ ही दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरेया, जालौन, हमीरपुर और महोबा।
यूपी में आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। यूपी में 31 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्से बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि इस दौरान कहीं भी भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके बाद 3 और 4 अगस्त को फिर से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। यूपी में अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
