UP Ka Mausam 30-AUG-2025: यूपी में कहीं उमस करेगी परेशान, तो कहीं बारिश से मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-AUG-2025 लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में उमस और गर्मी से लोग परेशान है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी से राहत देने के लिए जल्द ही बारिश होगी। सितंबर की शुरुआत यूपी में झमाझम बारिश के साथ होने के आसार हैं। आइए अब आपको बताएं आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की कमी के कारण उमस और गर्मी का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में, जहां बारिश का अलर्ट नहीं है वहां निवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि कल यानी शुक्रवार (29 अगस्त) को शहर के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई थी। तभी से मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन इस बीच कई जिले ऐसे भी थे, जहां लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। आज भी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से मौसम सुहावना होगा, जबकि अन्य जिलों में उमस और गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

UP Weather image

यूपी का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

शुक्रवार को यूपी के वाराणसी, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मेरठ में जोरदार बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन उस दौरान यूपी की राजधानी लखनऊ समेत अन्य सभी जिलों में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। यहां सभी लोग बारिश की राह देख रहे हैं।

End of Feed