UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा हुआ है और झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम भी सुहावना बना हुआ है और गर्मी से राहत है। हालांकि भारी बारिश में पिछले कुछ दिनों से कमी आई है। लेकिन अभी भी ठीकठाक बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम से जुड़ी घटनाएं भी सामने आ रही है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। यूपी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून बारिश की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। साथ ही सूरज और बादलों के बीच धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसमी गतिविधियां भी बनी रह सकती हैं।
सांकेतिक फोटो
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि आज पश्चिमी यूपी में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। गुरुवार को प्रयागराज, चित्रकूट, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश का अलर्ट है। यूपी में कल यानी 4 जुलाई को दोनों हिस्सों में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संतरविदास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, मेरठ, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा।
यूपी में कहां-कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को यूपी के कई हिस्सों बारिश दर्ज की गई। इस दौरान आगरा में 15.1 मिमी, बरेली में 7.6 मिमी, बलिया में 5 मिमी, बस्ती में 4 मिमी, गोरखपुर में 3.7 मिमी, बाराबंकी में 4.8 और लखनऊ में 2.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान लखनऊ में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, अयोध्या में 26 डिग्री, प्रयागराज में 26.5 डिग्री,और मेरठ में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान लखनऊ में 34.9 डिग्री, अयोध्या में 36 डिग्री, प्रयागराज में 34 डिग्री और मेरठ में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
