UP Weather: यूपी में आज बादल बनेंगे आफत! कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का भी खतरा बरकरार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने का भी अलर्ट है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। यूपी में झमाझम बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के साथ ही पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Rain - AI (1)

यूपी में बारिश का अलर्ट (AI Image)

यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज आगरा, महोबा, जालौन, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं फतेहपुर, उन्नाव, सहारनपुर, हरदोई, बांदा, चित्रकूट, शामली, मथुरा, मुजफ्फरनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, मुरादाबाद, रामपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed