UP Ka Mausam 27-Oct-2025: यूपी में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, आज छठ पर कई जिलों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आगामी दिनों में मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-Oct-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई है। यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है और ठंड भी बढ़ने लगी हैं। साथ ही प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

UP Ka Mausam 27-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। अक्टूबर महीने का अंत आते-आते यहां ठंड बढ़ने लगी है। बीते दिनों मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ, जिसका असर यूपी के मौसम पर देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। ठंड बढ़ने के साथ यहां धुंध भी शुरू हो गई है। सुबह के समय में हल्की धुंध देखने को मिल रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज छठ पर यूपी में मौसम का हाल।

UP Weather Today

यूपी में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड

छठ पर कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में सुबह के समय धुंध हो रही है। ठंड भी बढ़ने लगी है। हालांकि अभी भी दोपहर के समय तीखी धूप खिल रही है, जिससे हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश के बाद से उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी।

End of Feed