UP Ka Mausam 26-Sep-2026: यूपी के 17 जिलों में गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली, गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-Sep-2026 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: आईएमडी ने आज यूपी के 17 जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है। लेकिन अधिकांश जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

UP Ka Mausam 26-Sep-2026: उत्तर प्रदेश में मौसम अजब-गजब चला चल रहा है। कभी तेज धूप को कभी बादलों की गड़गड़ाहट देखने को मिल रही है। प्रदेश में तेज धूप खिल रही है और तापमान भी बढ़ने लगा है। गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। लेकिन आज कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि आज मौसम विभाग ने यूपी के करीब 17 जिलों में बादल गरजने और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम साफ बना रहेगा और तापमान भी बढ़ेगा।

UP Weather Today.

यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज यूपी में बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। उतार-चढ़ाव भरे इस मौसम में लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे है। धूप की तपिश मई-जून वाली गर्मी का एहसास दे रही है। इस गर्मी से अब बस बारिश ही राहत दिला सकती है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

End of Feed