UP Ka Mausam 22-Sep-2025: यूपी में बदली मौसम की चाल, कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का सितम जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-Sep-2025 लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां आगामी दिनों में भारी बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें को पूरे नवरात्रि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी और कहीं तेज धूप से उमस वाली गर्मी के कारण हाल-बेहाल बना रहेगा।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-Sep-2025: नवरात्रि (Navratri 2025) की शुरुआत के साथ ही यूपी का मौसम फिर बदलने लगा है। प्रदेश में बारिश का दौर कम हो गया है और एक बार फिर उमस वाली गर्मी बढ़ने लगी है। इससे यूपी के लोग परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 22 सितंबर के बाद से प्रदेश में बारिश होने की संभावना कम नजर आ रही है। बारिश की कमी के साथ यहां तापमान भी बढ़ने लगा है। यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश में मौसमी गतिविधियों को देखते हुए कहा जा रहा है कि दशहरे (Dussehra 2025) तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश या बारिश की बौछार हो सकती है। आइए अब बताए कैसा रहेगा मौसम का हाल -

UP Weather

यूपी में बदली मौसम की चाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश से मानसून विदा होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आगामी दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बारिश की बौछार देखने को मिल सकती है। लेकिन इस दौरान भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में दशहरे तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने 25 सितंबर को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। लेकिन हल्की बारिश होगी या मध्यम स्तर की बारिश इसको लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

End of Feed