UP Ka Mausam: झमाझम बारिश से भीग रहा यूपी, गर्मी से तपते झांसी को मिली ठंडक, आज 61 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में 61 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश होने के भी आसार हैं। मानसून के आगमन के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-June-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया है। अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी है। यूपी में मानसूनी बारिश ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार और शुक्रवार के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही लू की भी छुट्टी हो गई है। शुक्रवार को यूपी में सबसे ठंडा शहर झांसी 28.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की भी जरूरत है, ताकि भारी बारिश और आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान को टाला जा सके।

Rain AI

यूपी में आज तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट (AI Image)

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार आज पूर्वी यूपी के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी होने की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और . 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज यूपी के 61 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से 15 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में 26 जून तक तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं 22 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

End of Feed