UP Ka Mausam 20-Oct-2025: यूपी में बारिश होगी या खिलेगी तेज धूप? जानें दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-Oct-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां सुबह-शाम की हल्की ठंड में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन आगामी दो दिनों में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में कमी आएगी और ठंड की शुरुआत होगी।

UP Ka Mausam 20-Oct-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। यहां सुबह-शाम की गुलाबी ठंड का दौर जारी है, लेकिन दिन के समय गर्मी का सिलसिला अभी भी जारी है। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। यहां रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है और तड़के सुबह कोहरा भी देखने को मिल रहा। दिन के समय पंखे चलने शुरू हो जा रहे हैं, लेकिन शाम होते ही मौसम सुहावना हो जाता है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ ही दिनों में उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा दिवाली और उसके बाद यूपी में मौसम का हाल।

UP Weather Today.

दिवाली पर कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

यूपी में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली के अवसर पर उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है, जिसका अर्थ है कि यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा। दिवाली के बाद शहर के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा और ठंड भी बढ़ेगी।

End of Feed