UP Ka Mausam 19-Nov-2025: यूपी में पछुआ हवाएं थमी, उत्तर-पूर्वी हवाओं ने बढ़ाया तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई है। पछुआ हवाओं के थमने और उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से दोपहर के समय तापमान थोड़ा बढ़ने लगा है। दिन के समय धूप कि तपिश महसूस की जा रही है।

UP Ka Mausam 19-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। प्रदेश में पछुआ हवाएं बंद होने के बाद से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने लगी है, जिसके कारण दिन के तापमान में कुछ वृद्धि देखी जा रही है। साथ ही धूप की तपिश भी महसूस होने लगी है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में वृद्धि देखी गई है। हालांकि रात के समय अभी भी कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड में हाथ सुन होने लगे हैं, गर्म कपड़ों में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। लोग खुद को बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। इस बीच कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह के समय अधिकांश इलाकों में छिछला कोहरा छा रहा है।

UP Weather

यूपी में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। यहां रातें सर्द हो गई हैं, लेकिन दिन में अभी भी थोड़ी राहत है। धूप खिली रहने से हल्की गरमाहट महसूस हो रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। यूपीवासी अब दिन के समय धूप सेकने लगे हैं और रात के समय अलाव का सहारा लिया जा रहा है। रात होते ही लोग ठंड से बचने के लिए कंबल में दुबक जाते हैं।

End of Feed