UP Ka Mausam 17-AUG-2025: उत्तर प्रदेश में बदली मौसम की चाल, अब सताएगी उमस वाली गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-AUG-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां आगामी तीन दिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। कुछ स्थानों बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बारिश की कमी से यूपी में उमस के साथ तापमान में वृद्धि होगी। गर्मी से लोगों का आने वाले दिनों में बेहाल होते हुए देखा जा सकता है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-AUG-2025: दिन बीतने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में बारिश में कमी आने लगी है। प्रदेश में बीते दिनों झमाझम बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या का सामना भी करना पड़ा है। बता दें कि अब यूपी में बारिश में कमी आने से उमस बढ़ने लगी है। उमस वाली गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। बादलों की आवाजाही के बीच खिली धूप से तापमान भी बढ़ रहा है और उमस वाली गर्मी से लोग पसीना-पसीना नजर आ रहे हैं। बता दें कि आगामी कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज और आने वाले दिनों में यूपी में मौसम का हाल -

UP Weather Today.

यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

आज, 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने आज किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, शामली, अमरोहा, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर और बहराइच में हल्की बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

End of Feed