UP Weather: यूपी में ठंडी होने लगी रातें, दिन में अभी भी तेज धूप बरकरार; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज मौसम साफ रहने वाला है। सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं:

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-October-2025: उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे दिन की तुलना में रातें ठंडी होने लगी हैं। पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और ठंडी पछुआ हवाओं का प्रभाव मंगलवार को कमजोर पड़ा। जिससे की जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मंगलवार को यूपी में सबसे अधिक तापमान उरई में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो हफ्तों तक रात का गिरता हुआ पारा लगभग स्थिर और सामान्य रहने की संभावना जताई है। जिससे रात में हल्की ठंड बनी रहेगी और दिन में धूप भी निकलेगी।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ बना रहने वाला है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, न ही बारिश की कोई संभवाना जताई गई है। दीपावली तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश का कोई अनुमान भी नहीं है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।

End of Feed