Up Weather: यूपी में कहीं राहत तो कहीं आफत बनी बरसात, आज भी झांसी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज आगरा, मथुरा, झांसी, इटावा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-July-2025: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में भी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश से एक ओर गर्मी के मौसम से राहत मिल रही है। वहीं दूसरी ओर जलभराव, नदी-नालों में उफान और बाढ़ जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बारिश के चलते यूपी की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। जिसके चलते वाराणसी, प्रयागराज जैसे शहरों में घाट डूब रहे हैं। बारिश से सड़कों पर पानी भरने की समस्याएं भी सामने आ रही हैं। जिससे आवाजाही में समस्या हो रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं भी हो रही है। यूपी में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कहां-कहां अलर्ट जारी किया है, आइए जानते हैं।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज में यूपी के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। साथ ही प्रदेशभर में बदलों की गरज और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आज सहारनपुर, शामली, झांसी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले की सलाह दी गई है।

End of Feed