UP Ka Mausam 11-Nov-2025: यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत, स्वेटर में भी कांपते नजर आए लोग, रात में शीतलहर जैसे हालात

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम के अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां भीषण ठंड की शुरुआत हो गई है। लोगों को दिन-रात ठंड में कांपते हुए देखा जा रहा है। तापमान गिरने के साथ यहां रात के समय शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

UP Ka Mausam 11-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में चल रही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कानपुर समेत यूपी के कई जिले ऐसे हैं, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम के साथ अब दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। धूप की हल्की गरमाहट लोगों को ठंड से राहत देने लगी है। रात के समय चल रही पछुआ हवाओं से प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात बने हुए है। ला नीना इफेक्ट के चलते मौसम वैज्ञानिकों ने पहले की कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए थे। मौसम वैज्ञानिकों के कहे अनुसार, यूपी समेत आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। यहां कुछ ही दिनों में मौसम में भारी बदलाव देखा गया है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि आगामी दिनों में यूपी में शीतलहर की शुरुआत हो जाएगी। यूपी के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है।

UP Weather Today

यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत

यूपी में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

11 नवंबर यानी आज मंगलवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में रात के समय शीतलहर की स्थिति रह सकती है। आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिला है।

End of Feed