यूपी का मौसम 11 Aug 2025: सहारनपुर से कुशीनगर तक बारिश से भीगेंगे 31 जिले, तेज हवाओं से मिलेगी उमस से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा (11 Aug 2025): यूपी में बारिश का दौर जारी है। आगामी दिनों में भी यहां मौसम की चाल ऐसी ही बनी रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। आज आईएमडी ने यूपी 31 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा (11 Aug 2025): उत्तर प्रदेश में बीते दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं तेज झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। यहां हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। एक तरफ यूपी में बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ तबाही मची हुई है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अब यूपी में बारिश के कमी आई है। प्रदेश में मानसून विदाई की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल, कहां होगी बारिश और कहां उमस वाली गर्मी करेगी बेहाल।

UP Weather Today.

यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

आज यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, आज यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही शामली, बुलंदशहर, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर हल्की बारिश की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

End of Feed