UP Ka Mausam 06-Nov-2025: यूपीवालों स्वेटर-जैकेट वाली ठंड के लिए हो जाओ तैयार, जल्द होगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की शुरुआत

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन में तेज धूप खिली रही है। प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

UP Ka Mausam 06-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर यहां सुबह-शाम के दौरान ठंड और दिन में धूप हो रही है। धूप में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। इस बीच प्रदेश में सुबह के समय में कोहरे भी छा रहा है। कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित है। बढ़ती ठंड के साथ घरों में रात के समय चल रहे फैन या तो बंद हो गए है या उसकी स्पीड स्लो हो गई है। सुबह-शाम के दौरान लोगों को स्वेटर, शॉल और जैकेट में देखा जा रहा है। यूपी के शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठंड अधिक पड़ रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल।

UP Weather Today.

यूपीवालों स्वेटर-जैकेट वाली ठंड के लिए हो जाओ तैयार

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा

यूपी में बादलों की आवाजाही में मौसम सुहावना बना रहेगा। सतही हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड बढ़ेगी और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। लेकिन इस बीच प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में मौसम साफ बना रहेगा। ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहेगा और शहरी इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा रहेगा। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि बीते दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़त भी दर्ज की गई है।

End of Feed