UP Weather 05-November-2025: गर्मी को बाय-बाय! अब रजाई-कंबल की बारी, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड, जानें आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे सुबह और देर रात के समय ठिठुरन का एहसास हो रहा है। साथ ही कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। जानें आज यूपी में कैसा मौसम रहेगा?

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-November-2025: उत्तर प्रदेश में पंखे बंद कर रजाई-कंबल निकालने के दिन आ गए हैं। यूपी में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। रात में ठंडक बढ़ने से कपकपी महसूस होने लगी है। जिससे लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को सबसे कम तापमान बाराबंकी में 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर, इटावा और मुजफ्फरनगर में भी 14 डिग्री के आसपास तापमान रहा। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। ऐसे में मैदानी इलाकों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

यूपी का मौसम आज कैसा रहेगा

आईएमडी के अनुसार यूपी का मौसम आज 5 नवंबर को साफ रहने वाला है। प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी तेज हवाएं चलने या बारिश का कोई आसार नहीं है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन में अब धूप भी गुनगुनी महसूस हो रही है। आज भी कुछ ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। 6 और 7 नवंबर को भी यूपी का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। फिलहाल इस अवधि में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन सुबह और देर रात के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

End of Feed