UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-August-2025: उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। कभी मानसून की चाल धीमी पड़ने से उमस जोर दिखा रही है, तो कभी झमाझम बारिश होने से जलभराव जैसी समस्याएं हो रही हैं। हालांकि यूपी में जोरदार बारिश का सिलसिला फिर से जारी हो गया है। फिलहाल लखनऊ और आसपास के इलाकों में मानसून अधिक सक्रिय है। मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसकने और चक्रवाती परिसंचरण के कारण कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। यूपी में आज और कल मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आज लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर समेत 48 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गाय है। साथ ही 55 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है। यूपी में सोमवार को दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून के दौरान मौसमी गतिविधियों में तेजी से बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल छह अगस्त से यूपी में बारिश कम होने की संभावना है। लेकिन किसी नए मौसमी सिस्टम के बनने से बारिश दोबारा शुरू हो सकती है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, हाथरस, कासगंज, एटा, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, पीलीभीत, बलिया, मुरादाबाद, रामपुर, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई और फर्रुखाबाद।
इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, चंदौली, वाराणसी, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, औरैया, बिजनौर, ललितपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर और महाराजगंज।
यूपी में कहां-कहां हुई बारिश
यूपी में शनिवार को प्रयागराज, झांसी, बांदा, वाराणसी समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। खासतौर से मध्य प्रदेश से सटे जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। यहां दोपहर तक उसम रहने के बाद करीब पौने तीन बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और दो घंटे तक जारी रहा। जिसके बाद रात में भी बारिश हुई। वहीं कानपुर में भी शनिवार को बारिश दर्ज की गई। जिससे उमस और गर्मी के मौसम से राहत बनी हुई है। फिलहाल 8 अगस्त तक यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
