यूपी का मौसम 02-October: त्योहारों पर छाया बादल, यूपी में आज आएगी बारिश, कई जिलों में अलर्ट; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-October-2025 लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? यूपी के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां उमस से राहत दी है, वहीं त्योहारों के आयोजनों पर असर डालने की आशंका भी बढ़ा दी है। आइए जानते हैं क्या कहता है मौसम विभाग (IMD) दशहरे पर कैसा रहेगा यूपी का मौसम।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-October-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। धूप और हल्की फुहारों के बीच प्रदेश का मौसम फिलहाल मिला-जुला बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

UP Weather today lucknow mausam

दशहरे पर दिख रही बारिश की संभावना

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 2 अक्टूबर यानी आज पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 4 और 5 अक्टूबर के बीच 48 घंटे के लिए उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज वर्षा और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

End of Feed