UP Ka Mausam 01-November-2025: चक्रवात मोंथा के असर से भीगा यूपी, आज 18 जिलों में येलो अलर्ट, इन शहरों में भारी बारिश के आसार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-November-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना जताई है। आज 18 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिनमें से 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट है। आइए जानते हैं कि ये जिले कौन-से हैं?

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-November-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं पर मौसम शुष्क बना हुआ है, तो कहीं बारिश दर्ज की जा रही है। चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से यूपी में बेमौसम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़कर हवा के निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। यह वेदर सिस्टम छत्तीसगढ़-बिहार के ऊपर बना हुआ है। जिसका प्रभाव यूपी के पूर्वी और मध्य हिस्से तक पड़ रहा है। जिससे प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है। शुक्रवार को यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। आज पूर्वी यूपी के 18 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें से 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, जौनपुर, संतरविदासनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, गोरखपुर,वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर और आजमगढ़ येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से मऊ, देवरिया, कुशीनगर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने और बादल गरजने व बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। तापमान की बात करें तो अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में अचानक 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

End of Feed