UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-Aug-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। बता दें की एक तरह यूपी के विभिन्न जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां केवल आंधी का अलर्ट है। साथ ही पूर्वांचल के अधिकांश जिलों ऐसे भी जहां न बारिश और न ही हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलो में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इसका अर्थ है कि यहां लोगों को उमस से परेशान होना पड़ेगा। बादलों की आवाजाही तो देखने को मिलेगी, लेकिन बारिश बरसने की संभावना कम है। आइए अब आपको बताएं आज यूपी के किन जिलों में बरसेगा झमाझम पानी, कहां उमस वाली गर्मी में पसीने से तरबतर नजर आएंगे लोग -
यूपी के 20 जिलों में झमाझम बरसेगा पानी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
यूपी में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के विभिन्न जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना भी है, जिससे तापमान में कमी के साथ उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा कई जिलों में तेज धूप खिली रहेगी और बादलों की आवाजाही के बीच लोग उमस से परेशान नजर आएंगे। आइए अब आपको बताएं कहां-कहां होगी बारिश।
यूपी के किन जिलों में जारी किया गया बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, बिजनौर, महामायानगर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी और मौसम ठंडा और सुहावना बना रहेगा। इसके अलावा, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बदायूं, कांशीरामनगर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया में तेज हवाओं के साथ आंधी आने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
