Lucknow Weather News: लखनऊ में झमाझम बारिश के बाद गिरा पारा, जानिए राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कब बदलेगा मौसम

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 10, 2023, 11:58 AM IST

UP Weather News: जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उसमें आगरा, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर व आसपास के इलाके शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन जिलों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भी मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है और राजधानी लखनऊ के निवासियों को एक बार फिर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, इसके बाद 14 व 15 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है।

Lucknow Weather

लखनऊ में मौसम

इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को लखनाफ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज गरज के साथ बारिश की संभावना है, इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है।

End of Feed