UP Weather Forecast: कानपुर-वाराणसी समेत 46 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने और तेज आंधी के भी आसार

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने आज यूपी के 46 जिलों में बारिश के साथ बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा या आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। इस दौरान तेज आंधी से भी लोगों का सामना हुआ। इसके अलावा आगरा में बारिश और तेज हवाओं के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। यूपी में आज भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर, वाराणसी समेत यूपी के 46 जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

UP Weather Forecast

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

आज आपके शहर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को अधिकतर जिलों बारिश के साथ ही बादल गरजने, बिजली चमकने और आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है। आज प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर और कौशाम्बी में बारिश होने के साथ ही बादल गरजने और आंधी चलने के आसार हैं। वहीं गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, इटावा, बागपत, मेरठ, हापुड़, औरैया, बुलंदशहर, मैनपुरी और फिरोजाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है।

End of Feed