UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में मार्च के महीने में मौसम ने कई रंग दिखाए। इस महीने सर्दी भी पड़ी, बरसात भी हुई और गर्मी ने भी लोगों के पसीने छुड़ाए। यूपी का मौसम बीते कुछ दिनों से बदला हुआ है। यहां के कई इलाकों में बीतों दिनों में बारिश हुई है। जिसके बाद अब आंधी आने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल तक राज्य के कई इलाकों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी भी होगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
यूपी में आज का मौसम
प्रयागराज का पारा पहुंचा 40 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। राज्य के कई इलाकों में आज तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं प्रयागराज में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ है। आज प्रयागराज में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।
आने वाले दिनों में यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल को मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है। इस दिन भी कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 2 अप्रैल को भी यूपी का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इस दिन भी दोपहर में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 3 अप्रैल को भी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि 4 और 5 अप्रैल को यहां तेज हवाएं चलने की संभावना नहीं है। इस दिन राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है।
