UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरसा रही है। यहां अप्रैल में ही जून-जुलाई जैसी भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। बीते दिनों में मौसम में बदलाव के चलते तापमान में हल्की गिरावट हुई थी। लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं पहुंची है। इस दौरान हीटवेव भी लोगों को सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में लू चलने के आसार हैं। वहीं बुधवार को कई जिलों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की और संभावना है।
यूपी के मौसम की अपडेट
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि आज पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना है। मंगलवार को वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, गोरखपुर, चंदौली और मिर्जापुर में लू चलने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें - Delhi NCR Weather Forecast: आज राजधानी में साफ रहेगा आसमान, लू से राहत बरकरार, 7 दिन तक नहीं चलेगी हीटवेव
अधिकतर जिलों का पारा पहुंचा 40 डिग्री
यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। सोमवार को यूपी में सबसे गरम रात बुलंदशहर में रही। इसके अलावा झांसी, अयोध्या, फुरसतगंज, सुल्तानपुर, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, बस्ती, उरई, हमीरपुर में पारा 40 या इससे अधिक दर्ज किया गया।
लू का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर बुधवार को कई जिलों में चेतावनी जारी की है। बुधवार को प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदासनगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, फतेहपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, रायबरेली और आसपास के इलाकों में लू चलने का येलो अलर्ट है।
