UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम तेज गर्मी की ओर लगातार बढ़ रहा है। यहां दिन के साथ ही रात के तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं दिन में चिलचिलाती धूप निकलने से लोग अभी से गर्मी से परेशान हो रहे हैं। यूपी में मार्च का आखिरी दिन गर्म हवाओं के थपेड़ों के एहसास के साथ बीता। आज भी प्रदेश में तेज हवाएं चलने वाली हैं। सोमवार को 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वैसे तो यूपी के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों में यहां के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।
आज यूपी का मौसम
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम
यूपी के कई इलाकों में रविवार को गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में भी तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ। आज यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
कानपुर रहा सबसे गर्म
रविवार को यूपी में सबसे गर्म दिन कानपुर में रहा। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा। इसके अलावा आगरा, वाराणसी, सुल्तानपुर, फुरसतगंज में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। यूपी में कई ऐसे इलाके भी हैं, जहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे ही दर्ज हुआ है।
