यूपी: बदमाशों में एनकाउंटर का डर, गले में तख्ती डालकर सरेंडर करने थाने पहुंचे दो अपराधी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 20, 2023, 03:08 PM IST

योगी आदित्यनाथ के बयान से और पुलिस के एनकाउंटर के खौफ से आज अपराधी खुद ही थाने पहुंच कर अपना जुर्म कुबूल कर रहे हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खौफ बदमाशों के अंदर इतना है कि अब वह खुद सरेंडर करने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटने की बात कही है। योगी आदित्यनाथ के बयानों से और पुलिस के एनकाउंटर के खौफ से आज अपराधी खुद ही थाने पहुंच कर अपना जुर्म कुबूल कर रहे हैं। अपराधियों को पता चल चुका है कि योगीराज में भागने के लिए जमीन कम पड़ जाएगी और अंत में पुलिस उनका एनकाउंटर कर देगी।

UP Police

खुद गले में तख्ती डाल थाने पहुंचे अपराधी

ताजा मामला श्रावस्ती जनपद के भिनगा कोतवाली से सामने आया है जहां हत्या और अन्य संगीन धाराओं में वांछित अपराधी पुतराम और राम औतार खुद गले में तख्ती डालकर थाना भिनगा कोतवाली में सरेंडर करने पहुंच गए। दोनो वांछित अपराधी अपने गले मे तख्ती डाल कर गिड़गिड़ाते हुए भिनगा कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कहने लगे की साहब हमे गोली मत मारो साहब हम हाजिर है।

End of Feed