UP: सीधे बाजार से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं, इन शहरों में चलाएं जा रहे हैं 520 SHG

यूपी में ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आजीविका मिशन के जरिए सीधा बाजारों से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए वाराणसी, सुल्तानपुर और अलीगढ़ में 520 स्वयं सहायता समूह चलाए जा रहे हैं।

UP: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए ग्रामीण महिलाओं को सीधे बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाएं खाद्य प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और सीधी बिक्री से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (Food Processing Enterprises) में स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

UP News

यूपी वेदर

इन शहरों में चलाए गए एसएचजी

जानकारी के अनुसार, वाराणसी, सुल्तानपुर और अलीगढ़ में 520 स्वयं सहायता समूह चलाए जा रहे हैं, जिसके जरिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ रही है। यही नहीं, अब बांदा जिले में बड़ा केंद्र चलाने की तैयारी पूरी है। ग्रामीण महिलाओं को अभियान के जरिए बाजार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण का नया मॉडल प्रस्तुत किया गया है। महिलाओं को कृषि उत्पादों की खरीद, प्रसंस्करण और मार्केटिंग में शामिल किया जा रहा है। इससे बिचौलियों पर निर्भरता पूरी तरह समाप्त हो गई है और महिलाओं को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल रहा है।

End of Feed