UP Nikay Chunav 2023: बीएसपी ने मुसलमानों को दी उचित भागीदारी, मायावती बोलीं- सांप्रदायिक दलों की उड़ी नींद

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2023, 11:34 AM IST

UP Nikay Chunav 2023: बीएसपी चीफ मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा नगर निगम चुनावों में मुस्लिम समाज को उचित भागीदारी दिए जाने के कारण जातिवादी एवं साम्प्रदायिक दलों की नींद उड़ी हुई है।

UP Nikay Chunav 2023: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी द्वारा नगर निगम चुनावों में मुस्लिम समाज को उचित भागीदारी दिए जाने के कारण जातिवादी एवं साम्प्रदायिक दलों की नींद उड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव होने हैं और मतगणना 13 मई को की जाएगी।

Mayawati, UP Nikay Chunav 2023, Uttar Pradesh Municipal Elections

मायावती ने जातिवादी और सांप्रदायिक दलोंं की उड़ाई नींद

बसपा प्रमुख ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के तहत 17 नगर निगमों में महापौर पद के लिए हो रहे चुनाव में बसपा द्वारा मुस्लिम समाज को भी उचित भागीदारी देने को लेकर यहां राजनीति काफी गरमाई हुई है और इससे खासकर जातिवादी एवं साम्प्रदायिक दलों की नींद उड़ी हुई है।

End of Feed