Hardoi News: प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी तो पति ने दांत से काट ली नाक, प्रेमी डिब्बे में भरकर पहुंचा थाने

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 19, 2025, 09:17 AM IST

UP Hardoi News Today (हरदोई की खबर): उत्तर प्रदेश के हरदोई में पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति ने पत्नी की दांत से नाक काट दी। इसके बाद वह कटी नाक और प्रेमी को लेकर थाने पहुंच गया। दूसरी तरफ घायल महिला को इलाज के लिए लखनऊ रेफर करना पड़ा। आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिले के हरियावां क्षेत्र में एक शख्स की ने प्रेमी से मिलने गयी अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली। गंभीर रूप से घायल महिला को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

hardoi man bite off wife's nose

पति ने काटी पत्नी की नाक, पति गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

क्या है पूरा मामला

दरअसल महिला का गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। जब महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई इसकी जानकारी होने पर महिला का पति उसे लेने प्रेमी के घर पहुंच गया। इस दौरान पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। गुस्साए राम खिलावन ने तैश में आकर उसने दांतों से अपनी पत्नी की नाक काटकर अलग कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद महिला का प्रेमी महिला की कटी हुई नाक डिब्बे में लेकर थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की।

End of Feed