UP ka Mausam 19-July-2025: यूपी के मौसम ने ली करवट, कहीं खिलेगी धूप तो कहीं होगी तेज बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

UP Ka Mausam, यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा, लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। कल की तुलना में आज कम स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच अधिकांश क्षेत्रों आज लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन कल से प्रदेश में फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 29 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा 19-July-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। सावन महीने की शुरुआत से ही यहां झमाझम बारिश हो रही है। बारिश और हवाओं के चलने के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन उसके बाद उमस वाली गर्मी उन्हें बेहाल करना शुरू कर देती है। लेकिन अभी भी मई-जून वाली भीषण गर्मी से तो लोगों को राहत मिल ही गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आगामी दिनों में बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। यहां रुक-रुककर बारिश होती रहेगी और गर्मी से राहत मिलती रहेगी। शुक्रवार को यूपी के अधिकांश जिलों में हुई झमाझम बारिश के बाद आज, शनिवार 19 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल -

UP Weather Today

यूपी में मौसम का हाल (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के अधिकांश जिलों में आज धूप खिली रेहगी। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने शुरू होगा और कहीं-कहीं झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में आज उमस भरी गर्मी लोगों को सताने वाली है।

End of Feed