UP ka Mausam 12-July-2025: कानपुर-मेरठ में झमाझम बरसेंगे मेघ, लखनऊ में तेज हवाओं से मिलेगी उमस वाली गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा 12-July-2025: उत्तर प्रदेश में कहीं तेज हवाओं से राहत मिल रही है तो कहीं झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन अभी भी कई जिले ऐसे हैं जहां लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा है। लेकिन सावन की शुरुआत के साथ प्रदेश में आगामी दिनों में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में तेज बारिश और 15 से अधिक जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा 12-July-2025: यूपी में एक तरफ भारी बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी है। प्रदेश के करीब 13 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि तेज हवाओं से भी शहरों का मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 12 जुलाई से 17 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। आइए अब जानते हैं यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा और किन जिलों में होगी बारिश-

UP Weather Today

यूपा में झमाझम बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, कांशीराम नगर, संभल, बदायूं, हापुड़, महामायानगर, मैनपुरी, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, अररिया, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर और कौशांबी में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।

End of Feed