उत्तर प्रदेश का मौसम 02-July-2025: यूपी में रूठा मानसून, उमस भरी गर्मी से परेशान लोग, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा 02-July-2025: यूपी में मानसून रूठा हुआ नजर आ रहा है। यहां इस साल भारी बारिश का अनुमान लगाया गया था, लेकिन प्रदेश में अनुमान के अनुसार बारिश नहीं हुई है। ऊपर से बारिश उमस भरी गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ता जा रहा है। गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन अधिकांश जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। आइए अब आपको बताएं कि आज बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी अपडेट-

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा 02-July-2025: मानसून के दौरान उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार की बारिश का अनुमान लगाया गया था वैसी बारिश देखने को नहीं मिली है। यहां ऐसा लग रहा है की मानसून रूठा हुआ है। क्योंकि दिन-प्रतिदिन प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमता जा रहा है। यहां लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होने लगे हैं। प्रदेश के कुछ जिले ऐसे भी है, जहां मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में उमस वाली गर्मी से लोग परेशान और पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं। गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश की कमी के कारण तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। आइए अब आपको बताएं किन जिलों में आज मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट-

UP Weather image

यूपी में मौसम का हाल (फोटो- टाइम्स नाऊ नवभारत)

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, आज सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सीतापुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, संभल, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, महामायानगर, बदायूं, काशीराम नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, रायबरेली और फतेहपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

End of Feed