योगी सरकार के ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ और ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ से आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र बने स्कूल

उत्तर प्रदेश सरकार ने 'ऑपरेशन कायाकल्प' और 'प्रोजेक्ट अलंकार' के जरिए शिक्षा व्यवस्था को नया स्वरूप दिया है। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालय अब स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, लैब, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, सोलर लाइट्स और CCTV जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इन प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है और ग्रामीण अभिभावकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में व्यापक सुधार कर प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार ने परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया है।

Yogi-Adityanath-Project-Alankar

सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर रही योगी सरकार (फोटो - CMO UP)

ऑपरेशन कायाकल्प की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसका उद्देश्य परिषदीय स्कूलों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधासंपन्न बनाना था। इस योजना के तहत 97 फीसद तक बुनियादी सुविधाएं विद्यालयों में उपलब्ध करा दी गई हैं। पहले जहां बच्चों को शौचालय, पानी, बिजली और फर्नीचर तक नहीं मिलता था, वहीं अब इन स्कूलों में टाइल्स युक्त शौचालय, रंगीन परिसर, सोलर लाइट्स और गेट युक्त बाउंड्री वॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नीति आयोग ने भी इस मॉडल को पूरे देश के लिए अनुकरणीय बताया है।

End of Feed