Lucknow सहित यूपी के शहरों में हो बिजली समस्या तो इस Toll Free Number पर करें फोन, झट से होगा समाधान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 22, 2022, 05:02 PM IST

UPPCL Toll free number: उत्तर प्रदेश में अब बिजली की समस्या की शिकायत करना आसान हो गया है। बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए सीधे टोल फ्री नंबर पर फोन किया जा सकता है।

UPPCL Toll free number: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2017 में बिजली उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर 1912 की शुरुआत की थी। इस टोल फ्री नंबर पर उपभोक्ता बिजली से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या (Electricity Problem) की शिकायत कर सकते हैं या सुझाव दे सकते हैं। सरकार की सजगता का परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लि. द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल 2017 से अब तक इस टोल फ्री नंबर पर पूरे प्रदेश से बिल, मीटर, कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, विद्युत चोरी एवं सुझाव आदि संबंधी एक करोड़ 11 लाख 74 हजार 861 शिकायतें प्राप्त हुईं।

Lucknow सहित यूपी के शहरों में हो बिजली समस्या तो इस Toll Free Number पर करें फोन, झट से होगा समाधान

टोल फ्री 1912 व 18001804334 पर करें शिकायत

इनमें से एक करोड़ 11 लाख 18 हजार 534 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। अगर प्रतिशत में बात करें तो 1912 पर अब तक मिली शिकायतों को 99.5 प्रतिशत तक निवारण कर दिया गया है जो इस क्षेत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धि को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने इस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed