Mau Crime: लक्ष्मी-गणेश पंडाल के पास पटाखे जलाने पर शुरू हुआ विवाद, धारदार हथियार से युवक की हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

Mau Crime: यूपी के मऊ में दिवाली की रात लक्ष्मी-गणेश पंडाल के पास पटाखे जलाने को लेकर हुआ विवाद में कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें 19 साल के एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया, जो रिश्ते में उसका भाई लगता था। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात घोसी थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव की है। जहां अजय चौहान (19) नामक एक व्यक्ति पर पंडाल के पास पटाखे जलाने को लेकर हुए झगड़े में कथित तौर पर लाठी और धारदार चीजों से हमला किया गया। दिवाली की खुशियों से भरा माहौल कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Crime News.

लक्ष्मी-गणेश पंडाल के पास पटाखे जलाने पर शुरू हुआ विवाद (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

लक्ष्मी-गणेश के पंडाल के पास पटाखे जलाने के लेकर हुआ विवाद

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जिला अस्पताल के आपातकालीन मेडिकल ऑफिसर डॉ. जहीर सरफराज ने कहा कि “अजय को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि दूसरे युवक का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।” पुलिस ने बताया कि दो समूहों के बीच कहासुनी हो गई – एक समूह अजय चौहान का था और दूसरा समरजीत चौहान का – जब समरजीत चौहान ने एक पंडाल के पास पटाखे जलाने पर एतराज किया, जहां देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां रखी थीं।

End of Feed