गोंडा में महिला के साथ हैवानियत: पूर्व प्रधान समेत चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2023, 01:49 PM IST

Crime News: महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 मार्च 2023 की शाम तकरीबन सात बजे जब वह अपने पोल्ट्री फार्म गई थी, तभी तिर्रे मनोरमा गांव के निवासी, पूर्व प्रधान अमर सिंह अपने साथियों दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह और नकुल सिंह के साथ वहां आए, चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसे धमकाया।

Crime News: गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 37 वर्ष की महिला के साथ पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Woman raped in Gonda

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिल्पा वर्मा ने बताया कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से मिलकर शिकायत की थी। शिकायत में उसने कहा कि 15 मार्च 2023 की शाम तकरीबन सात बजे जब वह अपने पोल्ट्री फार्म गई थी, तभी तिर्रे मनोरमा गांव के निवासी, पूर्व प्रधान अमर सिंह अपने साथियों दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह और नकुल सिंह के साथ वहां आए, चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसे धमकाया।

End of Feed