Saharanpur News: जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकली लुटेरी दुल्हन... शादी के 18 दिन बाद ज्वेलरी और कैश लेकर फरार

यूपी के सहारनपुर से शादी के 18 दिन बाद नई नवेली दुल्हन सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। आसपास के गांवों में दुल्हन की खोज करने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुल्हन और बिचौलिए के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Saharanpur: सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के पटनी गांव में एक ठगी का चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहां पटनी गांव में शादी करके आई दुल्हन 18 दिन बाद घर से गायब हो गई। परिवार की गैरमौजूदगी में दुल्हन मौका देख सोने-चांदी के जेवरात लेकर घर से फरार हो गई। घर पहुंचने पर जब दुल्हन नहीं मिली तो परिजनों ने पाया कि गहने भी गायब है। ठगी का शक होने पर शादी कराने वाले बिचौलिए से संपर्क किया गया, लेकिन दुल्हन के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी। पुलिस ने दुल्हन और बिचौलिए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

bride

साहरनपुर में लुटेरी दुल्हन

शादी के 18 दिन बाद दुल्हन फरार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौरव सैनी की शादी कोलकाता निवासी मुगली खातून उर्फ पूजा से 26 अक्टूबर को हुई थी। बड़े अरमानों से हुई शादी 18 दिन भी नहीं चली, क्योंकि घर आई नई दुल्हन कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। परिजनों का कहना है कि फरार होने वाली दुल्हन अपने साथ लगभग 60 से 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने ले गई।

End of Feed