UP News: सीएम योगी बोले- जनसुनवाई सुनिश्चित कर करें आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2023, 12:02 AM IST

सीएम योगी बोले-सभी नगर निगमों एवं जिला मुख्यालयों को सेफ सिटी परियोजना से जोड़ने का कार्य करें सुनिश्चित साथ हीजनपद के सभी विभागों की समीक्षा करें जिलाधिकारी, तय करें जवाबदेही, लापरवाह अफसरों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई।

KEY HIGHLIGHTS

  1. जनप्रतिनिधियों से बनाएं संवाद, विकास कार्यो का मेरिट के आधार पर करें निष्पादन
  2. मादक द्रव्यों के कारोबारियों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई, चलाएं प्रभावी अभियान
  3. ब्लॉक, थाना, तहसील के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा करें जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान

UP CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश में हाल ही में सकुशल सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव और पर्व त्योहारों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में गृह विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगणों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

UP CM Yogi Adityanath

सीएम योगी बोले- जनप्रतिनिधियों से बनाएं संवाद, विकास कार्यो का मेरिट के आधार पर करें निष्पादन

फील्ड में तैनात अधिकारी/कर्मचारी जनसमस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए जनसुनवाई कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाएं। आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें। यह ध्यान रखें कि आपका आचरण आम आदमी के मन में शासन के प्रति विश्वास का आधार बनता है। जनता की संतुष्टि ही आपके प्रदर्शन की श्रेष्ठता का मानक होगा।

End of Feed