यूपी को मिली Gorakhpur Link Expressway की सौगात, सीएम ने कहा 'बीमारू राज्य से एक्सप्रेसवे वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश'

Gorakhpur Link Expressway: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। ये एक्सप्रेसवे 91.35 किलोमीटर लंबा है और इसके माध्यम से गोरखपुर से आजमगढ़ समेत कई जिलों का जुड़ाव होगा, जो लोगों की यात्रा आसान बनाएगा।

Gorakhpur Link Expressway: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शुक्रवार, 20 जून को 91.35 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर से आजमगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों को जोड़ेगा। इससे लोगों की यात्रा आसान और सुखद होगी। कम समय यात्री लंबी दूरी तय कर पाएंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'यूपी बीमारू राज्य से अब एक्सप्रेसवे वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।'

CM Yogi (2)

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

End of Feed