Ayodhya House Blast: मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या विस्फोट पर जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिए अधिकारियों को निर्देश

Ayodhya House Blast: अयोध्या के पगला भारी गांव के मकान में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल हो गये हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। साथ ही अधिकारियों को घायलों को आवश्यक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Ayodhya House Blast: यूपी में अयोध्या के पगला भारी गांव में स्थित एक घर में हुए ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की घटना पर शोक व्यक्त किया। इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्दी ठीक होने की कामना की। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट इतना बड़ा था कि मकान ही ढह गया। इस घटना में 5 की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अयोध्या की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

Ayodhya House Blast

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या विस्फोट पर जताया दुख (फोटो - PTI)

पुलिस और SDRF का राहत बचाव कार्य जारी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, अयोध्या पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। ये टीमें जांच व राहत अभियान जारी रखे हुए हैं। अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में गुरुवार देर शाम यह हादसा हुआ था। यहां एक जोरदार धमाके के बाद एक मकान ढह गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि गांव से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक मकान जोकि गांव के बाहर बना हुआ है, उसकी छत गिर गई है। तेजी से विस्फोट हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह विस्फोट किचन में गैस या प्रेशर कुकर से हुआ प्रतीत होता है, हालांकि जांच अभी जारी है।

End of Feed