सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर देश के तीसरे सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं CM योगी, 27.4 मिलियन लोग करते हैं फॉलो

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 3, 2024, 10:39 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से वह काफी आगे हैं। एक्स पर राहुल गांधी के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर हैं, जबकि देश में एक्स पर राजनेताओं के फॉलोअर्स की श्रेणी में सीएम योगी का तीसरा स्थान है।

End of Feed