Lucknow: मूकबधिर ‘खुशी’ की हिम्मत और कला को मिला सरकार का साथ, सीएम योगी ने दिया मदद का आश्वासन

आज लखनऊ में सीएम आवास पर कानपुर की रहने वाली खुशी गुप्ता के परिवार से सीएम योगी ने मुलाकात की।सीएमयोगी आदित्यनाथ से हुई इस मुलाकात ने कानपुर की 20 वर्षीय मूक-बधिर लड़की खुशी गुप्ता और उसके परिवार के जीवन में ऐसा अविस्मरणीय अध्याय जोड़ा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे।

Lucknow News: आज लखनऊ में सीएम आवास एक बेहद संवेदनापूर्ण मुलाकात का गवाह बना। यह मुलाकात हुई कानपुर की रहने वाली खुशी गुप्ता के परिवार और सीएम योगी के बीच। सीएम योगी आदित्यनाथ से हुई इस मुलाकात ने कानपुर की 20 वर्षीय मूक-बधिर लड़की खुशी गुप्ता और उसके परिवार के जीवन में ऐसा अविस्मरणीय अध्याय जोड़ा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। कानपुर की ग्वालटोली अहरानी निवासी खुशी जन्म से मूक-बधिर है।

Lucknow: मूकबधिर ‘खुशी’ की हिम्मत और कला को मिला सरकार का साथ, सीएम योगी ने दिया मदद का आश्वासन

आर्थिक तंगी से जूझते परिवार में पिता कभी संविदा पर गार्ड थे और मां घरों में काम करती हैं। इन सब के बीच खुशी को चित्रकारी का शौक है और वह अपनी मासूम भावनाएं रंगों में उकेरती है। इन्हीं भावनाओं ने उसे 22 नवंबर को अकेले ही घर से लखनऊ के लिए निकल पड़ने को प्रेरित किया। वह अपने हाथों से बनाया हुआ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र उन्हें भेंट करना चाहती थी। लखनऊ पहुंचने के बाद रास्ता भटकने पर वह लोकभवन के बाहर रोने लगी। हजरतगंज पुलिस ने उसे संभाला और परिवार से संपर्क कराया।

End of Feed