कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे-बहू का हुआ भीषण एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

Car Accident: ​उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हुआ है। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार एक्सीडेंट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Car Accident: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हुआ है। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास हुआ। कार एक्सीडेंट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Accident

बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का बेटा और बहू मर्सडीज कार में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। कार नंद गोपाल नंदी का बेटा चला था। हालांकि, तिर्वा क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के 194 माइलस्टोन पर उनकी मर्सडीज कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस एक्सीडेंट में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार का बायां टायर का पूरा हिस्सा बाहर निकल कर दूर चला गया।

End of Feed