Lucknow News : लखनऊ का रोड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर होगा मजबूत, अयोध्‍या पहुंचने के लिए घंटों तक नहीं करना होगा इंतजार

Lucknow News : लखनऊ में सात ओवरब्रिज बनने वाले हैं और सबके लिए धनराशि को स्‍वीकृति मिल चुकी है। जिनका निर्माण सेतु निगम इसी वर्ष प्रारंभ करेगा। खुर्रमनगर से सेक्टर 25 के बीच और मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक के बीच फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है।

Lucknow News : यूपी में रोड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को और बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। लखनऊ की सड़कों पर ट्रैफिक कम हो और यातायात को सुगम बनाया जा सके इसलिए तीन साल में सरकार 50 लाख की आबादी को फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज का तोहफा दे चुकी है। बताया जा रहा है कि ये सिलसिला आगे भी अनवरत रूप से जारी रहेगा, जिसके लिए धनराशि की स्‍वीकृति भी दी जा चुकी है। अब 2027 तक आरओबी, रिंग रोड, फ्लाईओवर समेत लखनऊ-कानपुर एक्‍सप्रेसवे का काम भी समाप्‍त करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके अलावा कुछ नए प्रोजेक्‍ट्स की लांचिंग की तैयारी भी की जा रही है।

​UP Bridge Corporation, Lucknow News, UP Latest News Today

लखनऊ में सात फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। (सांकेतिक फोटो)

लखनऊ में इन प्रोजेक्‍ट्स पर हो रहा काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ में सात ओवरब्रिज बनने वाले हैं और सबके लिए धनराशि को स्‍वीकृति मिल चुकी है। जिनका निर्माण सेतु निगम इसी वर्ष प्रारंभ करेगा। बता दें कि इस समय भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आइआइएम फ्लाईओवर के कार्य को काफी तेजी से निर्धारित समय में पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है। बताया गया है कि खुर्रमनगर से सेक्टर 25 के बीच और मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक के बीच फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इन तीनों प्रोजेक्‍ट्स को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है।

End of Feed