Ayodhya Masjid Design Changed: अयोध्या में पांच एकड़ जमीन पर बनने वाली मस्जिद का डिजाइन बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि मस्जिद ट्रस्ट ने इस मस्जिद का डिजाइन सामान्य तौर पर भारत में बनने वाली मस्जिदों के डिजाइन पर न होकर मध्य पूर्व और अरब देशों में बनने वाली भव्य मस्जिदों के तर्ज पर बनाने का फैसला लिया गया है। मस्जिद को इतनी बड़ी बनाई जाएगी कि इसमें करीब दो हजार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे।
Ayodhya Masjid Design: बदल गया अयोध्या मस्जिद का डिजाइन, भारत की मस्जिदों से होगा कुछ अलग, पांच मीनारों के बीच होगा गुम्बद (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)
पांच मीनारों के बीच होगा गुम्बद
दरअसल, अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के डिजाइन में बदलाव किया गया है। मस्जिद के डिजाइन को शानदार लुक देने के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ज़ुफर फारूकी ने मुम्बई में सभी मसलक के उलमा के साथ बैठक की। इस बैठक में मस्जिद को शानदार लुक देने के लिए इसके डिजाइन को बदलने के लिए और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तफसील से बात की गई। बताया जा रहा है कि मस्जिद को इतना भव्य बनाया जाएगा कि इसमें एक साथ करीब दो हजार लोग नमाज अदा कर सकेंगे। मस्जिद को परंपरागत स्वरूप में पांच मीनारों के बीच गुम्बद के साथ तैयार किया जाएगा।
धर्मार्थ कैंसर अस्पताल भी बनेगा-सूत्र
वहीं, ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों ने इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन, अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जुफर फारुकी के हवाले से कहा कि मस्जिद के साथ यहां तीन सौ बिस्तरों वाला एक धर्मार्थ कैंसर अस्पताल भी बनाया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय फार्मा कंपनी वॉकहार्ट ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. हाबिल खोराकीवाला ने धर्मार्थ आधार पर हॉस्पिटल की स्थापना और उसे चलाने की सहमति भी जताई है।
