Ballia News: बलिया में नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर में घुसकर किया रेप, आरोपी चाचा गिरफ्तार

Ballia News: बलिया में एक चाचा ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी है। यहां घर में सो रही बच्ची के साथ उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। चाची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

Ballia News: जब परिवार के लोग भी दरिंदगी पर उतर आए तो बाहर क्या बच्चियां और महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं है। बाहर अकेले मत जाओ, रात में बाहर मत निकलों जैसी कई लाइने हर दिन एक लड़की को सुननी पड़ती है। कहते हैं कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। परिवार और घर से ज्यादा सुरक्षित स्थान कोई नहीं है। लेकिन तब क्या हो, जब परिवार के लोग ही हैवानियत पर उतर आए। ऐसा ही शर्मसार कर देने वाला एक मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आया है। यहां घर में सो रही नाबालिग बच्ची के साथ उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

Ballia News

बलिया में नाबालिग के साथ दरिंदगी

चाचा की हैवानियत का शिकार हुई नाबालिग

दुष्कर्म का ये मामला बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने रविवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के साथ उसके सगे चाचा लालजी (45) ने 23/24 अगस्त की दरमियानी रात बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दौरान नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई और बहन के साथ सो रही थी। तभी छत के सहारे लालजी घर में घुस गया और जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया।

End of Feed