लखनऊ

Amethi: युवती पर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, विरोध करने पर किया रेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमेठी से युवती को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

अमेठी में युवती से दुष्कर्म

Amethi News: अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में एक युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि पांच जुलाई 2024 को समुदाय विशेष के लोग बहला फुसलाकर उसे भगाकर एक जगह ले गये जहां पर पहले से शपथपत्र तैयार रखा था जिस पर उससे जबरन हस्ताक्षर कराए गए।

युवती कुछ कागजात पर कराए गए साइन

रामगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजयेन्द्र पटेल ने रविवार को बताया कि 18 वर्षीय युवती ने शनिवार को एक पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि धोखा देकर पीड़िता से कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराए गए और उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया।

पांच में से तीन लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया पीड़िता पर दबाव बनाया गया कि तुम इस्लाम स्वीकार करो, लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो उससे कई बार बलात्कार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ उप्र विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article