एक बार असद को देख लेने दो, गिड़गिड़ाता रहा अतीक अहमद लेकिन...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2023, 04:24 PM IST

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद को एक मुठभेड़ मे ढेर कर दिया गया था। उसे आज सुपूर्द ए खाक कर दिया गया। उधर इलाहाबाद के धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद माफिया अतीक अहमद अपने बेटे को आखिरी बार देखने के लिए गिड़गिड़ाया रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हवालात में गिड़गिड़ाता रह गया अतीक अहमद
  • असद में जनाजे में जाना चाहता था अतीक
  • अतीक ने पुलिस को ऊपर वाले की दुहाई भी दी

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के आतंक से अब प्रयागराज को मुक्ति मिल चुकी है। आज असद अहमद मिट्टी में मिल गया। अब वो कभी न किसी को डरा पाएगा। न ही किसी को गोली मार पाएगा लेकिन एक तरफ जब असद को दफ्न किया जा रहा था। ठीक उसी वक्त असद का माफिया बाप अतीक अहमद हावालात में गिड़गिड़ा रहा था। पुलिस वालों से मिन्नतें कर रहा था। ऊपर वाले की दुहाई और कानून का हवाला दे रहा था। बस एक ही रट लगा रहा था कि एक बार असद को देख लेने दो, ये वही अतीक अहमद है। जिसने न जाने कितने बेगुनाहों को मौत के घाट उतरवा दिया। न जाने कितने ही घर उजाड़ दिए, 100 से ज्यादा तो अतीक पर मुकदमे दर्ज हैं। आज वही अतीक अल्लाह की बात कर रहा था। जो उमेश पाल के मर्डर के बाद चैन की नींद सोने की बात कर रहा था। वो आज कानून का हवाला दे रहा था। वकील उमेश पाल के कातिल असद को शेर कह रहा था। वो आज गीदड़ की माफिक गिड़गिड़ा रहा था।

अतीक अहमद ने अल्लाह दुहाई देकर कानून की याद आई!

  • असद के जनाजे में शामिल होना मेरा अधिकार
  • अल्लाह सब कुछ देख रहा है
  • अल्लाह किसी को माफ नहीं करेगा
  • तुम सब मेरे परिवार को खत्म करना चाहते हो
  • टीवी पर ही असद को देख लेने दो
  • मोबाइल पर असद का अंतिम संस्कार देख लेने दो

End of Feed