प्रतापगढ़ में शादी के समारोह में नशे में धुत बारातियों ने की मारपीट, दो युवकों की मौत और एक घायल

Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ जिले में शराब के नशे में धुत कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। ये विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया और इसमें दो युवकों की जान चली गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल का इलाज जारी है।

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला में शराब के नशे में हुई मारपीट में दो युवकों की जान चल गई है। बताया जा रहा है कि मारपीट की ये घटना एक वैवाहिक समारोह में द्वार पूजा के दौरान हुई थी। घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर कोतवाली लालगंज थानाक्षेत्र के चकोड़िया गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। दोनों युवकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जानने की कोशिश की जा रही है कि मारपीट के पीछे की वजह क्या थी, जिसके कारण दो लोगों की जान चली गई।

police

प्रतापगढ़ में शादी समारोह में मारपीट में दो युवक की मौत

शादी समारोह में शराब के नशे में मारपीट

पश्चिमी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय राय ने बताया कि चकोड़िया गांव में शनिवार रात विदेशी गौतम की बेटी की शादी थी और लीलापुर थानाक्षेत्र के चितरी निवासी मनोज कुमार गौतम के घर से बारात आई थी। राय ने आगे बताया कि बारात आने के बाद द्वार पूजा के दौरान शराब के नशे में आपस में कहासुनी के दौरान कुछ बारातियों से मारपीट पीट शुरू हो गई, जिसमें पवन दीप (22), इंद्रजीत सिंह उर्फ़ जीत सिंह (32) एवं विशाल (24) लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह दी।

End of Feed